Sunday 29th of September 2024

Budget 2024: काशी की तर्ज पर बनेगा महाबोधि कॉरिडोर, वित्त मंत्री ने की पर्यटन विकास योजना की घोषणा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 23rd 2024 04:24 PM  |  Updated: July 23rd 2024 04:24 PM

Budget 2024: काशी की तर्ज पर बनेगा महाबोधि कॉरिडोर, वित्त मंत्री ने की पर्यटन विकास योजना की घोषणा

ब्यूरोः आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024 पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर प्रस्ताव रखें। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पर्यटन हमेशा से हमारी सभ्यता का हिस्सा रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर को विश्व स्तरीय तीर्थयात्री और पर्यटन स्थलों में तब्दील किया जाएगा। पवित्र स्थलों के व्यापक विकास को सफल काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा और उन्हें विश्व स्तरीय तीर्थयात्री और पर्यटन स्थलों में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा नालंदा को पर्यटन स्थल के रूप में समर्थन दिया जाएगा, जिसमें नालंदा विश्वविद्यालय के लिए समर्थन भी शामिल है।  नालंदा विश्वविद्यालय को उसके गौरवशाली स्वरूप में पुनर्जीवित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य ओडिशा में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी समर्थन प्रदान करना है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि पर्यटन हमेशा से हमारी सभ्यता का हिस्सा रहा है। भारत को वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने के हमारे प्रयासों से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और अन्य क्षेत्रों में भी अवसर खुलेंगे। मैं प्रस्ताव करती हूं कि गया में विष्णुपथ मंदिर और बोधगया में महाबोधि मंदिर का आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। हम वहां सफल काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर कॉरिडोर विकसित करेंगे ताकि उन्हें विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाया जा सके। बिहार में राजगीर और नालंदा के लिए एक व्यापक विकास पहल की जाएगी। हम ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देंगे, जहां प्राकृतिक सुंदरता, मंदिर, शिल्पकला, प्राकृतिक परिदृश्य, वन्यजीव अभयारण्य और प्राचीन समुद्र तट हैं।

ओडिशा की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव अभ्यारण्य, शिल्पकला और प्राचीन समुद्र तट इसे एक खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाते हैं। इसलिए, केंद्र सरकार पर्यटन के विकास में राज्य की सहायता करेगी।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network