Monday 30th of September 2024

पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, 14 की मौत, 16 घायल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 23rd 2024 12:48 PM  |  Updated: August 23rd 2024 12:50 PM

पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, 14 की मौत, 16 घायल

ब्यूरो:  नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही बस शुक्रवार को नदी में गिर गई। बस में 40 भारतीय सवार थे। नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि 40 लोगों के साथ एक भारतीय यात्री बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई है। 

पुलिस के अनुसार, एक चौंकाने वाली घटना में, 40 यात्रियों को ले जा रही एक भारतीय यात्री बस नेपाल के तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई।' तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी, तभी यह सड़क दुर्घटना हुई।

राय ने पुष्टि की, "यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है।"

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network