Sunday 29th of September 2024

Bigg Boss OTT 3: फाइनल हो चुके हैं गेस्ट के नाम? 14 कंटेस्टेंट की होगी एंट्री

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 20th 2024 06:46 PM  |  Updated: June 20th 2024 06:46 PM

Bigg Boss OTT 3: फाइनल हो चुके हैं गेस्ट के नाम? 14 कंटेस्टेंट की होगी एंट्री

ब्यूरो: बिग बॅास ओटीटी सीजन 3 का इंतजार खत्म होने वाला है। शो 21 जून से जियो सिनेमा ऐप पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो में काफी कुछ बदल गया है। क्योंकि इस बार झक्कास स्वैग वाले एक्टर अनिल कपूर शो को होस्ट करेंगे। शो में इस बार के गेस्ट कौन होंगे? ये जानकर आपकी एक्साइटमेंट हाई होने वाली है। इस बार बिग बॅास के हाउस में टीवी एक्टर्स, इंफ्लूएंसर्स के साथ न्यूजमेकर्स और म्यूजिक इंडस्ट्री की पर्सनैलिटीज दिखेंगी। 

                             जानते हैं इस बार कौन होगा बिग बॅास 3 का हिस्सा...

सना सुल्तान

सोशल मीडीया इंफ्लूएंसर सना सुल्तान ने मॅाडलिंग से करियर शुरु किया था। वह पहले टिकटॅाक पर कंटेंट क्रिएट करती थी। सना ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फोलोविंग है। वह खास अंदाज में उर्दू बोलती हैं।

सना मकबूल 

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने 2009 में रियलिटी शो MTV टीन डीवा से मॉडलिंग की शुरआत की थी। सना शो कितनी मोहब्बत है, इस प्यार को क्या नाम दूं और अर्जुन में दिखी हैं। सना ने मिस इंडिया 2012 में भी भाग लिया था। पिछली बार उन्हे खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में देखा गया था। सना ने अपना नाम सना खान से बदलकर सना मकबूल कर लिया था। 

शिवानी कुमारी 

रूरल इनफ्लूएंसर शिवानी कुमारी यूपी के औरेया जिले से हैं। वह अपनी वीडियो में गांव की लाइफ पर फोकस करती हैं। उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। शिवानी का खुद का यूट्यूब चैनल भी है।

पौलोमी पोलो दास 

रियलिटी शो में जलवा दिखाने वाली मॉडल पौलामी भी बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन में नज़र आएंगी। उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरु किया था। पौलोमी ने टीवी शो सुहानी सी एक लडकी, दिल है तो है, कार्तिक पूर्णिमा में काम किया है। 

साई केतन राव 

लोनावला में जन्में साई केतन को टीवी शो मेंहदी है रचने वाली से फेम मिला। इसके बाद वो चाशनी और इमली टीवी शो में भी दिखे थे। साई ने तेलुगू शो, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। 

दीपक चौरसिया 

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनेंगे। 

अरमान मलिक 

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। अरमान अपनी दोनो पत्नी संग शो में नजर आएंगे। 

मुनीषा खतवानी

एक्ट्रेस और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा शो का हिस्सा बनेंगी। मुनीषा शो जस्ट मोहब्बत, वैदेही, अपने पराए और तंत्र में दिखी हैं। 

विशाल पांडे 

कंटेंट क्रिएटर विशाल पांडे बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन में नज़र आएंगे। विशाल समीक्षा और भाविन संग बनाए गए वीडियो के लिए फेमस हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके हैं। 

नीरज गोयत 

बिग बॉस के हाउस में काफी लंबे वक्त के बाद कोई स्पोर्ट्समैन नजर आएगा। नीरज हरियाणा के बॉक्सर और मिक्सड मार्शल आर्टिस्ट हैं। नीरज फिल्म RRR, मुक्काबाज और तूफान में भी दिखे हैं। 

नैजी 

रैपर नावेद शेख जिन्हे नैजी के नाम से भी जाना जाता है वो भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा होंगे। वह स्ट्रीट हिप हॉप स्टाइल सॉन्ग के लिए फेमस हैं। फिल्म गली बॉय उनकी रियल लाइफ पर आधारित थी। 

चंद्रिका दीक्षित

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर लाइमलाइट में आई थी। चंद्रिका आज किसी स्टार से कम नहीं है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network