Monday 7th of October 2024

Haryana Polls 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को दी टिकट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 10th 2024 06:53 PM  |  Updated: September 11th 2024 08:47 AM

Haryana Polls 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को दी टिकट

ब्यूरोः हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने फिरोजपुर झिरका और पुनाहना विधानसभा क्षेत्रों से नसीम अहमद और ऐजाज खान को मैदान में उतारा है। वहीं, प्रदीप सांगवान बड़ौदा से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की दूसरी लिस्ट

इससे पहले, भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा निर्वाचन क्षेत्र से, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला कैंट सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। 

5 अक्टूबर को होगी वोटिंग

बता दें कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network