Monday 30th of September 2024

Haryana: CM ने किया महारानी पद्मावती कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास, 31 लाख रुपये देने की घोषणा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 11th 2024 06:21 PM  |  Updated: August 11th 2024 06:21 PM

Haryana: CM ने किया महारानी पद्मावती कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास, 31 लाख रुपये देने की घोषणा

ब्यूरो: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को महाराणा प्रताप भवन पलवल के प्रांगण में महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर , खेल मंत्री कंवर संजय सिंह, हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ हरेन्द्र राणा, विधायक दीपक मंगला, जगदीश नायर, प्रवीन डागर, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज ज्ञान का मंदिर बनेगा जहां पर हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल करेगें। इस कॉलेज के अंदर देश की ऐसी पीढ़ी का निर्माण होगा जो देश के विकास में अहम भूमिका अदा करेगें। सीएम नायब सिंह सैनी महारानी पद्मावती गल्र्स कॉलेज के निर्माण के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।

वहीं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 21 लाख और खेल मंत्री कुंवर संजय सिंह ने 21 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि महारानी पद्मावती गल्र्स कॉलेज श्री सीताराम जी महाराज सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा महाराणा प्रताप भवन के परिसर के नजदीक लगभग 5 एकड़ भूमि में में मनाया जायेगा। यह गल्र्स कॉलेज यहां की छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि जो लड़कियां दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए नहीं जा सकती,उन्हें महारानी पद्मावती गर्ल्स कॉलेज में अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां भी आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर ऊंचाइयों को छू सकेगी।

सैनी ने कहा कि सामाजिक कार्य आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ते है। महिलाओं को शिक्षित करना एक सराहनीय कार्य है। जिसमें सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में निर्णय लिए जा रहे है। महापुरूषों की जयंति राज्य स्तर पर मनाई जा रही है। ताकि आने वाली युवा पीढिय़ों को महापुरूषों के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network