Sunday 29th of September 2024

Haryana: इनेलो ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, ओम प्रकाश चौटाला, अभय और रामपाल संभालेंगे कमान

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 18th 2024 04:30 PM  |  Updated: September 18th 2024 06:02 PM

Haryana: इनेलो ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, ओम प्रकाश चौटाला, अभय और रामपाल संभालेंगे कमान

ब्यूरो:  इनेलो ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी है।

जारी की गई सूची में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रकाश भारती, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी, पूर्व विधायक बलवंत मायना, नरेंद्र वर्मा, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, कमल नागपाल, पूर्व विधायक रेखा राणा, राज सिंह मोर, सुनील लांबा, पूर्व विधायक सीताराम, राम कुमार रोड़, महेंद्र सिंह चौहान, जगतार सिंह संधू,पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदोला, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, श्रीमती कांता चौटाला, करण सिंह चौटाला, अर्जुन सिंह चौटाला, रवि चौटाला, जय कुमार पंवार, जाहिद खान, ओम प्रकाश गोयल, फूल सिंह रोड़, श्रीमती सुमित्रा देवी, प्रदीप सिन्हा, प्रताप सिंह गुज्जर, सतबीर सैनी, जय प्रकाश कंबोज, जसवीर जस्सा, भूपेंद्र सिंह, सुबान खान, यशवीर राणा, डा. राजपाल यादव, अभय सिंह खोड को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। 5 अक्तूबर को वोटिंग होगी। वहीं आठ अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले 1 अक्तूबर को मतदान और 4 अक्तूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन बाद में चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों में बदलाव किया गया था। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network