Sunday 29th of September 2024

Haryana: कालका में लतिका शर्मा के छलके आंसू , बोलीं- सोच-समझ कर लेंगी फैसला, BJP वर्करों की नारेबाजी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 06th 2024 11:21 AM  |  Updated: September 06th 2024 11:22 AM

Haryana: कालका में लतिका शर्मा के छलके आंसू , बोलीं- सोच-समझ कर लेंगी फैसला, BJP वर्करों की नारेबाजी

ब्यूरो: उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही भाजपा में बगावत तेज हो गई है। करीब 22 विधानसभा सीटों पर भाजपा समर्थकों व पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। वहीं दूसरी तरफ लतिका शर्मा का टिकट कटने से उनका भी दुःख झलका है। आज यानि शुक्रवार को कालका में कार्यकर्ताओं के सामने कालका से भाजपा की पूर्व विधायक और भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा भावुक हुई । टिकट कटने का दुख उनकी आंखों से छलका। इस दौरान लतिका शर्मा सहित कई कार्यकर्ता की आंखें भी हुई नम हुई। 

कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक सुर में लतिका शर्मा को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरने के नारे लगाए। हालांकि लतिका शर्मा ने जल्दबाजी में फैसला न लेने का निर्णय किया। उन्होंने कहा वह अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चिंतन, मंथन कर और कालका की जनता के हित में फैसला लेंगी।

वह कालका को लावारिस नहीं छोड़ेंगी। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और कालका विधानसभा से पूर्व विधायक लतिका शर्मा के बुलावे पर संकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता पहुँचे हुए थे । इस दौरान पीटीसी न्यूज़ ने भी लतिका शर्मा से बातचीत की..... 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली सूची में 67 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिसमें कालका से बाहरी उम्मीदवार शक्ति रानी को  टिकट दी गई है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network