Tuesday 9th of July 2024

Haryana: प्रदेश में यूनिवर्सिटी और कॉलेज में दाखिलों का दौर जारी, 17 जून को अंतिम तिथि, छात्र-छात्राएं भर रहे हैं फॉर्म

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 07th 2024 02:35 PM  |  Updated: June 07th 2024 02:35 PM

Haryana: प्रदेश में यूनिवर्सिटी और कॉलेज में दाखिलों का दौर जारी, 17 जून को अंतिम तिथि, छात्र-छात्राएं भर रहे हैं फॉर्म

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में इस समय यूनिवर्सिटी और कॉलेज में दाखिलों का दौर है और लगातार छात्र-छात्राएं फॉर्म भर रहे हैं कि उनके अच्छे से अच्छे विश्वविद्यालय और कॉलेज में दाखिला हो और मनचाहे कोर्स में उनका नंबर भी पड़े। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और हरियाणा प्रदेश का इकलौता ए प्लस प्लस ग्रेड विश्वविद्यालय है। 2024-2025 के दाखिला सत्र शुरू हो चुके हैं ऑनलाइन माध्यम से सभी एडमिशन हो रहे हैं। अलग-अलग दाखिलों के एडमिशन लेने के लिए 15 जून और 17 जून दाखिलों के अंतिम तिथि रहेगी।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े इसको लेकर भी अलग से व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि भावी विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला लेने और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को जाने की कितना पुराना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय है और आज किस मुकाम पर हरियाणा प्रदेश का एकमात्र ए प्लस प्लस ग्रेड कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचा हुआ है और यहां पर एडमिशन लेकर अपना अच्छा करियर बना पाए।

हरियाणा प्रदेश के एकमात्र ए प्लस प्लस ग्रेड कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 200 से ज्यादा एकेडमिक प्रोग्राम भी चलते हैं जिसमें 15000 से ज्यादा स्टूडेंट एडमिशन लेते हैं। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 में हमने ऑनलाइन कोर्स बढ़ाये हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network