Monday 7th of October 2024

Haryana News: JJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह कल थामेंगे कांग्रेस का हाथ, भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहेंगे उपस्थित

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 28th 2024 11:59 AM  |  Updated: April 28th 2024 12:42 PM

Haryana News: JJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह कल थामेंगे कांग्रेस का हाथ, भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहेंगे उपस्थित

ब्यूरोः  जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह कल यानी सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा उपस्थित रहेंगे।

सोमवार दोपहर 3:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा एचपी सीसी कार्यालय चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इस मौके पर निशान सिंह के साथ कई अन्य नेता भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। बताया जा रहा है। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी मौजूद रह सकते हैं।

बता दें कि पूर्व विधायक निशान सिंह ने 8 अप्रैल को जेजेपी पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। निशान सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद जेजेपी में इस्तीफों की झड़ी लगी जिसके तहत फतेहाबाद जिले में निशान सिंह के तमाम समर्थकों ने जेजेपी पार्टी को अलविदा कह दिया था।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network