Sunday 6th of October 2024

Haryana: पंचकूला में तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 08th 2024 10:17 AM  |  Updated: July 08th 2024 10:17 AM

Haryana: पंचकूला में तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल

ब्यूरो: हरियाणा के पंचकूला में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार रोडवेज बस नियंत्रण खोने से पलट गई और इस हादसे में 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए। वहीं, एक महिला भी गंभीर रूप से घायल है। सभी चोटिल लोगों पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सबका इलाज चल रहा है। वहीं, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार (8 जुलाई) को हरियाणा के पंचकूला में पिंजौर के पास तेज रफ्तार बस पलटने से करीब 40 स्कूली छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को इलाज के लिए पिंजौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल हादसे का कारण बस चालक द्वारा तेज रफ्तार बताया जा रहा है। दुर्घटनाओं के अन्य कारण बस में बहुत अधिक यात्रियों का होना है, अर्थात्। ओवरलोड, और खराब सड़क की स्थिति। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network