Monday 30th of September 2024

Haryana: नूंह में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बैन, कल जलाभिषेक यात्रा, कई अहम रास्ते भी रहेंगे बंद

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 21st 2024 05:40 PM  |  Updated: July 21st 2024 05:40 PM

Haryana: नूंह में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बैन, कल जलाभिषेक यात्रा, कई अहम रास्ते भी रहेंगे बंद

ब्यूरो: 22 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जानी है। इस कारण सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद की जा रही हैं। 21 जुलाई यानी आज शाम 6 बजे से 22 जुलाई शाम 6 बजे यानी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी रहेगी। गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। इसी के साथ ही बल्क मैसेज सेवाओं पर भी पाबंदी रहेगी।

 

जिला नूंह में सोमवार को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह पुलिस ने भारी वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाईजरी भी जारी की है। जिसके चलते कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। 

आपको बता दें बीते वर्ष 31 जुलाई को नूंह के नल्हरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकाली गई ब्रजमंडल यात्रा में हुई हिंसा को देखते हुए इस बार पुलिस की तरफ से कड़े प्रबंध किये गये है।  

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network