Sunday 6th of October 2024

पंजाब एवं हरियाणा HC से राम रहीम को बड़ी राहत, 22 साल पुराने हत्या के मामले में किया बरी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 28th 2024 11:56 AM  |  Updated: May 28th 2024 11:56 AM

पंजाब एवं हरियाणा HC से राम रहीम को बड़ी राहत, 22 साल पुराने हत्या के मामले में किया बरी

ब्यूरोः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, हाईकोर्ट ने रणजीत सिंह हत्या मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया है। 

बता दें कि 2002 में डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को 18 अक्टूबर 2021 को दोषी करार दिया था। इसके साथ पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को अक्टूबर 2021 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

वहीं, अब चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को पलट दिया है और डेरा प्रमुख सहित 5 दोषियों को बरी किया है। जानकारी के अनुसार 22 साल पुराना यह मामला है, जिसमें 19 साल बाद सीबीआई कोर्ट ने डेरा मुखी राम रहीम को दोषी करार दिया था। फिलहाल, रामरहीम जेल में बंद है। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और दो साध्वियों के दुष्कर्म के मामले में उसे सजा हुई है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network