Monday 8th of July 2024

Forest Fire In HP: हिमाचल में दहक रहे जंगल, आग में 10 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि चढ़ी भेंट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 31st 2024 12:44 PM  |  Updated: May 31st 2024 01:08 PM

Forest Fire In HP: हिमाचल में दहक रहे जंगल, आग में 10 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि चढ़ी भेंट

ब्यूरोः हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक सप्ताह में आग की घटनाओं में 3 गुना वृद्धि हुई हैं। रोजाना आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बार की घटनाओं ने बीते 4 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जंगलों में आग लगने के मामले सबसे ज्यादा 1100 के पार जा पहुंचे हैं।

10 हजार हेक्टेयर से ज्यादा की भूमि की वन सम्पदा चुकी राख

वन विभाग के मुखिया राजीव कुमार के मुताबिक 10 हजार हेक्टेयर से ज्यादा की भूमि की वन सम्पदा राख चुकी है और आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 3 करोड़ 5 लाख का नुकसान अभी तक वनों को हो चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में एक साल छोड़कर आग के मामले बढ़ रहें हैं। 2021-22 में जंगलों में आग लगने की मात्र 33 घटनाएं सामने आई थी। 2022-23 में यह घटनाएं बढ़ कर 860 पहुंच गई थी और 2023-24 में जंगलों में आग लगने की 681 घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में इस दौरान गिरावट दर्ज की गई।  

1100 के पार पहुंच चुकी हैं घटनाएंः राजीव कुमार 

राजीव कुमार ने कहा कि 2024-25 के अनुसार वर्तमान समय में ही यह घटनाएं 1100 के पार पहुंच चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है की इस आग में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन कुछ घरों को जरूर अपनी चपेट में लिया है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network