Monday 1st of July 2024

Landslide In Himachal: हिमाचल प्रदेश में बारिश से भूस्खलन, शिमला में कई वाहन मलबे में दबे

Written by  Deepak Kumar   |  June 28th 2024 06:04 PM  |  Updated: June 28th 2024 06:04 PM

Landslide In Himachal: हिमाचल प्रदेश में बारिश से भूस्खलन, शिमला में कई वाहन मलबे में दबे

ब्यूरो: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी के चलते देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। उधर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते राजधानी शिमला के आसपास कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के मलबे में कई वाहन फंस गए।

पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आए वाहन

बारिश के बीच कुछ वाहन पहाड़ों के पास से गुजर रहे थे, तभी पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर खिसककर सड़क पर खड़े वाहनों पर आ गिरे। नतीजतन, करीब 3 से 4 वाहन मलबे में फंस गए। वाहनों में सवार लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

घटनास्थल पर मचे हंगामे के बाद राहगीरों ने लोगों की जान बचाने में मदद की। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी देने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भूस्खलन के कारण सड़क पर यातायात रोक दिया गया।

हिमाचल में बारिश पर अलर्ट जारी

भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर जाने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल के ऊपरी जिलों की सड़कें और भी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी भारी बारिश और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि हिमाचल के कई जिलों में और अधिक बारिश होने की संभावना है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network