Monday 8th of July 2024

HP News: राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा, बोले- सीएम के बयानों से बिगड़ रही प्रदेश में कानून व्यवस्था

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 22nd 2024 02:51 PM  |  Updated: April 22nd 2024 04:06 PM

HP News: राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा, बोले- सीएम के बयानों से बिगड़ रही प्रदेश में कानून व्यवस्था

ब्यूरोः कांगड़ा के पालमपुर में युवती पर हुए हमले पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और हार के डर से प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करने के आरोप लगाए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस तरह के बयान खुले मंच से दिए गए थे, उससे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई हैं। डेढ़ वर्ष के छोटे से समय में हिमाचल प्रदेश को अराजकता, दादागिरी और गुंडागर्दी का हब बना दिया है और यह सब वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि पालमपुर में युवती के ऊपर 12 बार धारदार हथियार से वार किया गया, यह साबित करता है कि कैसे दरिंदों, गुण्डों को वर्तमान सरकार का संरक्षण प्राप्त है। चम्बा के दलित युवक की हत्या करके उसके 8 टुकड़े कर दिए गए, परन्तु सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उस दिन से हत्या, बलात्कार, डकैती का चला हुआ क्रम थमन का नाम नहीं ले रहा है। पालमपुर में हुई हमले को लेकर मुख्यमंत्री एक दुख का शब्द तक प्रकट नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में चुनाव में कांग्रेस को हार सामने दिख रही है उससे बोखला गई है और इस तरह से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network