Sunday 29th of September 2024

नेपाल में 2000 लोगों ने एक साथ अपनाया सनातन धर्म, की घर वापसी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 02nd 2024 12:01 PM  |  Updated: September 02nd 2024 12:01 PM

नेपाल में 2000 लोगों ने एक साथ अपनाया सनातन धर्म, की घर वापसी

ब्यूरो: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 2000 लोगों ने एक साथ सनातन धर्म को अपनाया। इस कार्यक्रम में हजारों ईसाई लोगों की घर वापसी हुई। विहिप ने सभी लोगों को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ घर वापस लाया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद ये लोग काफी खुश नजर आए।

विश्व हिंदू परिषद नेपाल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और कई समाजसेवियों ने घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया। ईसाई धर्म अपनाने वाले लोग अपनी मर्जी से सनातन धर्म में घर वापस लौटे। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें सनातन धर्म में शामिल किया गया। सनातन धर्म में वापसी पर महिलाएं और पुरुष काफी खुश नजर आए।

इस संबंध में भीम परजुली ने बताया कि ऐसे लोग जो किसी प्रलोभन या अज्ञानता के कारण ईसाई धर्म अपना गए थे, उन्हें स्वेच्छा से सनातन धर्म में वापस लाया गया। उन्होंने बताया कि नेपाल के सुनसरी, मोरंग और अन्य जिलों से हजारों लोग अपनी मर्जी से आए। घर वापस आए लोगों को हनुमान चालीसा भी दी गई।

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में मुस्लिम समुदाय के 8 लोगों ने हिंदू धर्म अपना लिया था। खजराना गणेश मंदिर में विधि-विधान से सनातन धर्म में शामिल हुए। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कहा था कि उन लोगों को पूरे रीति-रिवाज के साथ घर वापस लाया गया।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network