Monday 30th of September 2024

अरुणाचल के ईटानगर में फटा बादल, कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 23rd 2024 06:16 PM  |  Updated: June 24th 2024 10:35 AM

अरुणाचल के ईटानगर में फटा बादल, कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात

ब्यूरो: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रविवार सुबह तबाही का मंजर देखने को मिला। दरअसल, यहां सुबह होते ही बादल फट गया, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और हर तरफ बाढ़ जैसे हालात बन गए। पिछले हफ्तों से राज्य में बारिश हो रही है। ऐसे में बादल फटने से हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। 

आज सुबह फटा था बादल

आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे बादल फटने की घटना के बाद ईटानगर के कई हिस्सों से भुस्खलन की खबरें आई। राष्ट्रीय राजमार्ग 415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।  पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश हो रही है। लेकिन रविवार को बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया था। ऐसे में अचानक बादल फटने की वजह से यहां लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

NH-415 पर फंसे हैं कई वाहन

राजधानी ईटानगर के लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे और भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में ना जाने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सात स्थानों पर राहत शिविर कैम्प लगाए हैं। इसके अलावा राहत एवं बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network