Monday 30th of September 2024

Jharkhand: ATS ने 14 जगहों पर की छापेमारी, 7 आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोलाबारूद बरामद

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 22nd 2024 10:54 AM  |  Updated: August 22nd 2024 10:54 AM

Jharkhand: ATS ने 14 जगहों पर की छापेमारी, 7 आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोलाबारूद बरामद

ब्यूरो: झारखंड एटीएस ने 14 ठिकानों पर छापेमारी कर सात आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम ने लोहरदगा के कैरो, हजारीबाग के पेलावल समेत कई अन्य जिलों में छापेमारी कर सभी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। लोहरदगा से गिरफ्तार आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है।

कुछ दिन पहले झारखंड के पलामू जिले में भी दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया था। एसपी रेशमा रमेशन ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम हुसैनाबाद इलाके के पाही गांव से पकड़ा गया। माओवादियों की पहचान प्रसिद्ध परहैया (27) और दौलत यादव (30) के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि उनके पास से बंदूक, पिस्तौल और पारंपरिक हथियार समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network