Tuesday 8th of October 2024

क्या होगा खेला? एक ही फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 05th 2024 12:26 PM  |  Updated: June 05th 2024 12:26 PM

क्या होगा खेला? एक ही फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद एनडीए और इंडिया ब्लॉक की बैठक नई दिल्ली में होने वाली है। एनडीए और इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम और जेडी(यू) प्रमुख नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बुधवार को पटना से दिल्ली के लिए एक ही फ्लाइट से रवाना हुआ। इसके बाद दोनों के एक ही फ्लाइट से दिल्ली आने से राजनीतिक घटनाक्रम की अटकलों का दौर शुरू हो गय है। बता दें नीतीश कुमार की पार्टी ने राज्य की 40 में से 12 सीटें जीती हैं। 

वहीं, दिल्ली रवाना होने से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मीडिया ने पूछा कि क्या वे केंद्र में भारत गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम कोशिश करते रहेंगे। लोगों को कोशिश करते रहना चाहिए। उन्हें क्यों नहीं करना चाहिए? उन्होंने यह भी कहा कि "हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है...हमने मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा...भगवान राम ने अयोध्या में भारत गठबंधन को आशीर्वाद दिया। इसलिए, यह बहुत स्पष्ट है कि 'मोदी फैक्टर' खत्म हो गया है। भाजपा बहुमत से बहुत दूर है। अब यह सहयोगियों पर निर्भर है। हमें खुशी है कि हम संविधान की रक्षा करने में काफी हद तक सफल रहे हैं।

 

तीसरी बार सत्ता संभालेंगे पीएम मोदी

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता संभालेंगे। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 293 सीटें जीतीं। लेकिन भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। दरअसल भाजपा ने 240 सीटें जीतें है। इसके कारण भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई है। उधर, दूसरी ओर इंडिया गठबंधन ने 233 सीटें हासिल कीं है।  

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network