Friday 5th of July 2024

Parliament Session 2024: हर साजिश का जवाब उसी की भाषा में मिलेगा, पीएम मोदी ने दी चेतावनी

Reported by: Deepak Kumar  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 02nd 2024 11:29 AM  |  Updated: July 02nd 2024 06:28 PM

Parliament Session 2024: हर साजिश का जवाब उसी की भाषा में मिलेगा, पीएम मोदी ने दी चेतावनी

Jul 2, 2024 06:28 PM

पीएम मोदी ने दी चेतावनी

पीएम मोदी ने कहा कि देश में ऐसे लोग भी हैं जो देश को विभाजित करने वाली ताकतों का साथ दे रहे हैं। ऐसे लोगों से देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं इनको चेतावनी देता हूं कि उसकी हर साजिश का जवाब उसी की भाषा में मिलेगा।

Jul 2, 2024 06:26 PM

हाथरस हादसे पर क्या बोले पीएम मोदी

लोकसभा में अपने भाषण के बीच पीएम मोदी ने हाथरस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने भरोसा दिया कि पीड़ितों को हर तरह से मदद की जाएगी। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में हैं। मैं इस सदन के माध्यम से सभी को आश्वस्त करता हूं कि पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।



Jul 2, 2024 06:14 PM

नीट पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी ने दिया जवाब

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर नौजवान को कहना चाहता हूं कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अत्यंत गंभीर है और युद्धस्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। 

Jul 2, 2024 05:55 PM

लोकसभा में हंगामे पर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश में झूठ गलत इरादे से फैलाती है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि इनके इरादे सही नहीं हैं. बाद में ये हंगामा करके इसको छिपाने की कोशिश करते हैं. इस पर कार्रवाई करने जरूरत है. बालक बुद्धि कहके अब इसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता. 


Jul 2, 2024 05:54 PM

1 जुलाई को देश ने खटाखट दिवस भी मनाया: पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि आदमखोर जानवर जिसके मुंह पर लहू लग जाता है वैसे ही कांग्रेस के मुंह झूठ लग चुका है। देश ने कल 1 जुलाई को खटाखट दिवस भी मनाया है। लोग अपने खाते चेक कर रहे थे कि 8500 रुपये आए कि नहीं।

Jul 2, 2024 05:52 PM

हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 131 साल पहले स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से आता हूं जिसने सहनशीलता सिखाई है। पीएम मोदी ने कहा कि गंभीर बात है कि हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है। ये आपके संस्कार है कि आप कहो कि हिंदू हिंसक होते हैं। ये देश कभी नहीं भूलेगा।


Jul 2, 2024 05:35 PM

पीएम ने किया राहुल गांधी पर किया करारा हमला

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए कहा कि कल सदन में बालक बुद्धि का विलाप चल रहा था। सिम्पेथी हासिल करने के लिए ड्रामा किया गया। वो भूल रहे हैं कि हजारों करोड़ रुपये की हेरफेर के मामले में जमानत पर बाहर हैं। ओबीसी वर्ग को चोर बताने पर सजा पा चुके हैं।


Jul 2, 2024 05:34 PM

कांग्रेस की गारंटियों पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस की गारंटियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में अराजकता फैलाने में लगी है। उत्तर में जाकर पश्चिम के खिलाफ बोलते हैं तो दक्षिण भारत में पूर्व के बारे में। कांग्रेस पार्टी खुलेआम एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ लड़ाने के लिए नैरेटिव लेकर आती है। कांग्रेस देश में आर्थिक अराकता फैलाने की दिशा में सोची समझी रणनीति के तहत काम कर रही है। चुनाव में इन्होंने जो वादे किए वो आर्थिक अराजकता फैलाने का ही काम है।

Jul 2, 2024 05:19 PM

कांग्रेस अब परजीवी कांग्रेस बन चुकी है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा मैं कांग्रेस के लोगों को कहूंगा कि फर्जी जीत के जश्न में न डूबें। ईमानदारी के साथ देश के जनादेश को समझने की कोशिश करो और उसे स्वीकार करो। मुझे नहीं पता कांग्रेस के साथी दलों ने इस चुनाव का विश्लेषण किया या नहीं लेकिन उनके लिए भी एक संदेश है। अब कांग्रेस पार्टी 2024 से अब एक परजीवी कांग्रेस के नाम से जानी जाएगी। परजीवी वो होता है- जो जिस शरीर के साथ रहता है उसी को खा जाता है। ऐसा ही कांग्रेस का हाल है।

Jul 2, 2024 05:10 PM

राहुल गांधी पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि मुझे एक किस्सा याद आता है। 99 नंबर लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था। सभी को दिखाता था कि कितने मार्क्स आए हैं। लोग भी उसको सराहते थे, फिर टीचर कहते थे कि किस बात की बधाई दे रहे हो। ये 100 में नहीं बल्कि 543 में 99 लेकर आया है।

Jul 2, 2024 04:49 PM

2014 से पहले देश निराशा की खाई में डूब गया थाः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अगर हम 2014 के उन दिनों को याद करें तो हमें एहसास होगा कि हमारे देश के लोगों ने अपना आत्मविश्वास खो दिया था। देश निराशा की खाई में डूब गया था। ऐसे समय में, 2014 से पहले, देश को जो सबसे बड़ा नुकसान हुआ था, वो था देशवासियों का आत्मविश्वास खोना और जब विश्वास और आत्मविश्वास खो जाता है, तो व्यक्ति, समाज, देश के लिए खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। कुछ समय के लिए, सामान्य मानवी के मुंह से ये निकल जाता था कि 'इस देश का कुछ नहीं हो सकता'। भारतीयों की हताशा के ये शब्द एक तरह की पहचान बन गए थे। कुछ समय के लिए, जब हम हर दिन अखबार खोलते थे, तो हम केवल घोटालों की खबरें पढ़ते थे।


Jul 2, 2024 04:46 PM

सभी के लिए न्याय, किसी का तुष्टिकरण नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति से हटकर नीतिगत बदलाव पर जोर देते हुए कहा कि देश ने लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति देखी है। हमने तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण का रास्ता अपनाया है। हमारा दृष्टिकोण सभी के लिए न्याय, किसी का तुष्टिकरण नहीं है। 

Jul 2, 2024 04:44 PM

लोकसभा से पीएम मोदी का भाषण


Jul 2, 2024 04:43 PM


Jul 2, 2024 04:43 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि हमने विकसित भारत का संकल्प लिया है और हम उस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे और हम इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे और हम अपने समय का हर पल इस संकल्प को पूरा करने के लिए खपा देंगे।


Jul 2, 2024 04:40 PM

किसी समय में घोटालों की घोटालों से प्रतिस्पर्धा होती थी: PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद केंद्र सरकार के कामों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हमारे आने से पहले घोटालों की घोटालों से प्रतिस्पर्धा होती थी। हमने इसको बंद किया। गैस कनेक्शन के लिए सांसदों और विधायकों के चक्कर काटने पड़ते थे और वो भी नहीं मिलते थे। राशन लेने के लिए तक तो रिश्वत देनी पड़ती थी।

Jul 2, 2024 04:30 PM

राष्ट्रपति मुर्मू के 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण पर डाला प्रकाश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बोलते हुए इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन ने 'विकसित भारत' के लिए सरकार के संकल्प को स्पष्ट किया। पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि राष्ट्रपति मुर्मू ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की, जो भारत के विकास और प्रगति के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Jul 2, 2024 04:30 PM

पहली बार बने सांसदों ने सदन की गरिमा बढ़ाई: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कल और आज, अनेक सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए हैं, विशेषकर वे जो पहली बार सांसद के रूप में हमारे बीच आए हैं। उन्होंने संसद के सभी नियमों का पालन किया और उनका व्यवहार एक अनुभवी सांसद जैसा था और पहली बार आने के बावजूद उन्होंने सदन की गरिमा को बढ़ाया है और अपने विचारों से इस बहस को और अधिक मूल्यवान बनाया है।

Jul 2, 2024 04:21 PM

राहुल गांधी पर भड़के ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भड़क गए और कहा कि लोगों को भड़काने का काम बंद कीजिए।

Jul 2, 2024 04:21 PM

विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कुछ लोगों के दर्द को समझ सकते हैं। सदन में भारी हंगामे के बीच पीएम मोदी बोल रहे हैं।


Jul 2, 2024 04:20 PM

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब देना शुरू कर दिया है।

Jul 2, 2024 04:19 PM

पीएम मोदी के भाषण के बीच विपक्षी सांसदों का लोकसभा में हंगामा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना जैसे ही शुरू किया वैसे ही विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा में हंगामा शुरू कर दिया। इसी हंगामे के बीच पीएम मोदी पर भाषण दे रहे हैं।

Jul 2, 2024 04:08 PM

लोकसभा में पहुंचे पीएम मोदी, लगे मोदी-मोदी के नारे

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंच चुके हैं और थोड़ी देर में वो बोलना शुरू करने वाले हैं। उनके सदन में पहुंचे ही मोदी-मोदी के नारे लगे।

Jul 2, 2024 11:47 AM

EVM पर लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "EVM पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था और आज भी नहीं है


Jul 2, 2024 11:39 AM

अखिलेश बोले- नौकरी न देना पड़े, इसलिए सरकार करा रही पेपर लीक


Jul 2, 2024 11:34 AM

इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा तो अग्निवीर योजना बंद कर देंगे-अखिलेश

अखिलेश यादव बोले- अग्निवीर योजना के खिलाफ हम पहले भी थे अब भी हैं। इंडिया गठबंधन जब भी सत्ता में आएगा, इस इस योजना को बंद कर देंगे।

Jul 2, 2024 11:32 AM

पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा... "पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?



Jul 2, 2024 11:30 AM

अखिलेश बोले- EVM पर भरोसा नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- EVM पर हमें न कल भरोसा था, न आज है, न कल होगा। हम 80 की 80 सीटें भी जीत जाएंगे तो भी हमें EVM पर भरोसा नहीं है। हम EVM से जीतेंगे और EVM को हटाएंगे।

ब्यूरो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 जून) लोकसभा में बोलने वाले हैं, एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद के निचले सदन में विपक्ष के नेता के रूप में अपना पहला भाषण दिया था, जिसमें हिंदू धर्म पर उनकी टिप्पणियों को लेकर हंगामा हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब जारी करेंगे। राज्यसभा में भी माहौल गरमाया रहा, क्योंकि भाजपा सदस्यों ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणियों पर बार-बार आपत्ति जताई, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव अभियान में "विभाजनकारी" भाषण देने का आरोप लगाया था।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network