Monday 30th of September 2024

SCO समिट में शामिल नहीं होंगे PM मोदी, विदेश मंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 23rd 2024 05:56 PM  |  Updated: June 23rd 2024 05:56 PM

SCO समिट में शामिल नहीं होंगे PM मोदी, विदेश मंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ब्यूरो: 3 और 4 जुलाई को कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट होना है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी समिट में शामिल नहीं होंगे। पीएम मोदी के इस समिट में शामिल न होने के चलते विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीएम मोदी के इस बार के एससीओ समिट में शामिल न होने की वजह कल से शुरु होने वाला संसद सत्र है। संसद का सत्र 24 जून से शुरु होकर 3 जुलाई तक चलेगा। 

कौन से देश हैं SCO का हिस्सा?

वर्तमान में शंघाई सहयोग संगठन में 9 सदस्य देश हैं। जिनमें बार भारत कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, चीन, ईरान और पाकिस्तान शामिल हैं। वहीं अफगानिस्तान, ईरान, बेलारूस और मंगोलिया शंघाई सहयोग संगठन में पर्यवेक्षक देश के रुप में शामिल हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network