Monday 7th of October 2024

त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में बीएसएफ जवान की अपनी ही बंदूक से गलती से चली गोली, मौत

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 26th 2024 05:17 PM  |  Updated: April 26th 2024 05:17 PM

त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में बीएसएफ जवान की अपनी ही बंदूक से गलती से चली गोली, मौत

ब्यूरो: त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान रक्षनगर केशव की अपनी ही बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। यह घटना त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कंचनपुर के पास बुधवार देर रात हुई, जहां जवान को पूर्वी त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था। बता दें जवान बटालियन के साथ बस से कंचनपुर में एक निर्दिष्ट क्षेत्र की यात्रा कर रहा था, जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

 बताया जा रहा है कि जवान की बंदूक से गलती से गोली चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लेकिन इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। वहीं, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर तनुज दास ने पुष्टि की कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मृतक जवान के शव को उसके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय समुदाय और साथी जवान कथित तौर पर जवान की अचानक और दिल दहला देने वाली मौत से दुखी हैं। 

कंचनपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ तनुज दास ने कहा कि यात्रा के दौरान उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक सुरक्षा लॉक खुल जाने के कारण गोली चल गई। उनकी मृत्यु के बाद उनके सहयोगियों द्वारा शव को अस्पताल लाया गया और सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। आगे की कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network