Monday 30th of September 2024

Paris Olympics 2024 : ओलंपिक मैच देखने नहीं जा पाएंगे CM भगवंत मान, केंद्र ने नहीं दी अनुमति

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 03rd 2024 11:53 AM  |  Updated: August 03rd 2024 11:53 AM

Paris Olympics 2024 : ओलंपिक मैच देखने नहीं जा पाएंगे CM भगवंत मान, केंद्र ने नहीं दी अनुमति

ब्यूरो: विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान को पेरिस जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। विदेश मंत्रालय ने अनुमति देने से इनकार करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली।

गौरतलब है कि भगवंत मान भारतीय हॉकी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए पेरिस ओलंपिक जाना चाहते थे। उन्हें आज रवाना होना था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण वे पेरिस नहीं जा पाएंगे।

भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया

गौरतलब है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। भारत ने 1972 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर ओलंपिक में जीत दर्ज की। भगवंत मान ने शुक्रवार को भारतीय हॉकी दल को बधाई दी।

सीएम मान ने एक संदेश में कहा कि भारत ने 52 साल के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। मान ने कहा, "यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। हरमनप्रीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण मैच में दो गोल करके टीम को जीत दिलाई।" उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस जीत से पूरे देश को गौरवान्वित महसूस कराया।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network