Wednesday 3rd of July 2024

Sri Muktsar Sahib Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 4 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 12th 2024 12:37 PM  |  Updated: April 12th 2024 12:37 PM

Sri Muktsar Sahib Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 4 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो:  श्री मुक्तसर साहिब में एक ऑल्टो कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ये घटना बठिंडा-मुक्तसर रोड पर श्री मुक्तसर साहिब में बुट्टर सरिंह के पास सामने आई। यह भीषण हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे सामने आया, जब कार में सवार परिवार के 5 सदस्य एक दीवान में भाग लेने के बाद बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब लौट रहे थे।

दुखद घटना तब हुई जब कार ने नियंत्रण खो दिया और एक पेड़ से टकरा गई जिसके कारण कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में में माता-पिता और उनका बेटा दोनों शामिल है। 

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मरने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इसके साथ घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network