Sunday 29th of September 2024

10 September 2024 ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक दिन,जानें अन्य राशियों का हाल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 10th 2024 08:22 AM  |  Updated: September 10th 2024 08:22 AM

10 September 2024 ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक दिन,जानें अन्य राशियों का हाल

ब्यूरो: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार है। सप्तमी तिथि आज रात 11:13 बजे तक रहेगी। आज संतान सप्तमी व्रत रखा जाएगा। अनुराधा नक्षत्र आज रात 8:04 बजे तक रहेगा। पढ़े आज का राशिफल ....  

मेष राशि

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। इससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपके आसपास के लोग आपकी मेहनत से प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज व्यापार में हर दिन की तुलना में अच्छा लाभ होगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। स्वस्थ और फिट रहने के लिए ताजे फल खाएं, आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों पर ध्यान देने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्ग आपके काम से प्रभावित होंगे।

वृष राशि

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। अगर आप नयी जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा, आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपने दिल की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। इससे रिश्ते मधुर होंगे। शाम को परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा होगी जहां आप खुलकर अपनी राय रखेंगे, आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। आज समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको किसी बुजुर्ग की सेवा करने का अवसर मिलेगा, इसे सौभाग्य समझें। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपने जो काम सोचे हैं, उनसे आपको फायदा हो सकता है। कोशिश करने पर आपको सफलता मिल सकती है। आप अपनी हैसियत और क्षमता के अनुसार काम करेंगे। लवमेट का रिश्ता आज तय हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी किसी ऐसे व्यक्ति से जान-पहचान होगी, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, समाज के हित में किए गए कार्यों की सराहना हो सकती है। आज किसी वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपनी बात रखने पर आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। आज आपको रोजगार में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। आप घरेलू सामान खरीदेंगे, आपके लेन-देन में भी वृद्धि हो सकती है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको दुख पहुंचा सकता है। आज आप अपने पिता और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आप जो भी काम करने की कोशिश करेंगे, उस काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आज आपके आस-पास के कई लोग आपको किसी काम को पूरा करने की सलाह देंगे, इससे आप गलतियों से भी बचे रहेंगे। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी, घर में खुशियां बनी रहेंगी। आज स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे। आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा।

कन्या

दिन सामान्य रहेगा। आज आपको चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा, आप उनका डटकर सामना करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर से जुड़े चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकते हैं लेकिन सही बात का चुनाव करना बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपकी सभी समस्याओं से राहत मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम पूरे करने में आप सफल रहेंगे। आप अपने करियर में सही योजना के तहत बदलाव लाएंगे।

तुला

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करने की सोच रही हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा समय भगवान की पूजा करने में निकालना आपके मन को शांत रखेगा। किसी मित्र से काम के मामले में आपको कुछ नए विचार मिल सकते हैं। आप जल्द ही उन पर काम भी शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन कुछ अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको कुछ राहत मिलेगी। आज आप घर पर अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता भी बच्चों को कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में आपको अपने पिता का सहयोग मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश करेंगे और उनके लिए खरीदारी करने का मन बनाएंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके निर्धारित काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे। साथ ही समय पर कोई काम पूरा होने से आपको खुद के लिए खुशी भी मिलेगी। दोस्ती में चल रही अनबन को खत्म करने के लिए आप दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ घर पर ही स्वादिष्ट डिनर का प्लान बना सकते हैं। आज आपके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान होगा।

मकर

आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। आप दिन का ज्यादातर समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी कंपनी से मेल आ सकता है। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। आज आपके लिए अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी, वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

कुंभ

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लोगों के विचारों और आपके बारे में कही गई बातों से आप मन ही मन परेशान हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और पढ़ाई पर अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी खुश होंगे। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को आज अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है, आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। कुछ छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाह फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं, उन्हें ऐसा कोई मौका न दें। आज घर के किसी सदस्य पर बिना वजह गुस्सा न करें।

मीन राशि

आज आपका दिन खुशियों भरे पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यावसायिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network