Sunday 29th of September 2024

11 July 2024 Ka Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 11th 2024 10:35 AM  |  Updated: July 11th 2024 10:35 AM

11 July 2024 Ka Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

ब्यूरो: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और गुरुवार है। पंचमी तिथि आज सुबह 10.04 बजे तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। आज पूरा दिन पार करके सुबह 4:09 बजे तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1:04 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। किसी से आपको अधिक लाभ होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़ों की राय आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। थोड़ी मेहनत से आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिल जाएगी। महिलाएं अगर कोई उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन में आपको दूसरे लोगों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। आज आप कुछ नए हुनर सीखेंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आपको व्यापार में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जाएगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। विलासिता का लाभ उठाने के लिए यह अच्छा समय होगा।

मिथुन

आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड में करेंगे। आज अपने किसी लंबित काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनियर के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग आज बेहतर महसूस करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। काम में आपकी रुचि रहेगी और आपको अपने परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आप शांतिपूर्वक अपने काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे तो काम समय पर पूरा हो जाएगा। आज दूसरों के मूड को समझने में आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय धैर्य और समझदारी से काम लें। आज आप पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक मामलों से जुड़ा कोई भी फैसला आज शांतिपूर्वक लें। 

सिंह 

सिंह राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। दूसरों से बातचीत या सलाह-मशविरा करने से आपको फायदा होगा। आज महत्वपूर्ण कामों और रिश्तों के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार से जुड़ी कोई समस्या खत्म होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों को फिर से आजमाएं। आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे, परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज ऑफिस का काम मेहनत, धैर्य और समझदारी से पूरा होगा। आज आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। नौकरी में स्थितियाँ पहले से बेहतर होने की संभावना है। कोई आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों भरे पल लेकर आया है, लंबे समय से सोचे हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। मां के साथ घर के कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम का समय परिवार के साथ अच्छे से बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आप अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत खास है। आप अपना समय अपनी पसंद के कामों में बिता सकती हैं। इस राशि के मंत्री विदेश यात्रा कर सकते हैं। किसी मामले को लेकर अपने भाई या बहन से चर्चा करेंगे। आज आपको किसी से बेवजह मजाक करने से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र पढ़ाई और काम के बीच संतुलन बनाए रखेंगे तो जल्द ही सफल होंगे। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। 

धनु

धनु राशि आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल कारोबारियों को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल जाएगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। 

मकर

मकर राशि आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज के हित में किए गए काम की सराहना हो सकती है। आज अपने वरिष्ठों के सामने अपनी बात रखने पर आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। महिलाएं आज अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं, इससे दोनों के बीच मधुरता बढ़ेगी। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए योगाभ्यास अपनाएं, लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। विज्ञान से जुड़े बच्चों को अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के सहकर्मियों के साथ बाहर जा सकते हैं। घर में लवमेट के रिश्ते की चर्चा होगी, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को आज अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा करना अच्छा रहेगा। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन और योग को अपनाएं। आज आप अपने भाई-बहन के साथ गेम खेलने का प्लान बनाएंगे, बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network