Friday 5th of July 2024

UP News: मतगणना के दिन लखनऊ में भिड़े सपा और भाजपा कार्यकर्ता, कई घायल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 04th 2024 01:54 PM  |  Updated: June 04th 2024 01:56 PM

UP News: मतगणना के दिन लखनऊ में भिड़े सपा और भाजपा कार्यकर्ता, कई घायल

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी और भाजपा आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। ये मामला लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर सामने आया।  

लखनऊ में सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में हुई भिड़ंत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता में पहले कहासुनी हुई। फिर कहासुनी बाद में मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं, मारपीट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर जा पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।

बता दें लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में शायद सपा और कांग्रेस गठबंधन और भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के बीच सबसे कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network