Saturday 28th of September 2024

'खत्म हो चुका है यूक्रेन, मर चुके हैं लोग' युक्रेन को लेकर ट्रंप का बयान

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  September 26th 2024 02:26 PM  |  Updated: September 26th 2024 02:26 PM

'खत्म हो चुका है यूक्रेन, मर चुके हैं लोग' युक्रेन को लेकर ट्रंप का बयान

ब्यूरो:  अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का दौर जारी है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को लेकर बड़ा एक बयान दिया है। ट्रंप ने यूक्रेन की वर्तमान स्थिति के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यूक्रेन के लोग मर चुके हैं और उनका देश खत्म हो चुका है। 

ट्रंप ने कहा कि फरवरी 2022 में रूस पर हमला करने से पहले यूक्रेन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि उस समय अगर बहुत बुरा समझौता हुआ भी होता तब भी यूक्रेन में आज जो यूक्रेन की स्थिति है। वो न होती। यूक्रेन आज उससे बेहतर होता। लेकिन अब ट्रंप के इस बयान पर सवाल उठ रहें हैं। सवाल यह है कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर राष्ट्रपति बनते हैं तो ट्रंप यूक्रेन को लेकर बातचीत में क्या रुख अपनाएंगे।

ट्रंप ने अमेरिकी सहायता की आलोचना की

वैसे, ट्रंप लंबे समय से यूक्रेन को अमेरिकी मदद की आलोचना करते रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति अक्सर कहा करते थे कि यदि वह राष्ट्रपति होते तो रूस कभी भी यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे दोबारा राष्ट्रपति बने तो इस युद्ध को समाप्त कर देंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बारे में विस्तार से बात की।

"देश की जनसंख्या कम हो रही है"

पूर्व राष्ट्रपति ने नॉर्थ कैरोलिना में एक प्रसारण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजधानी कीव को छोड़कर यूक्रेन का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया है। ट्रंप का कहना है कि यूक्रेन के पास शक्ति की कमी है। युद्ध पीड़ितों और लोगों के पड़ोसी देशों में प्रवास के कारण भी जनसंख्या कम हो रही है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network